अनहोनी : परीक्षा देने जा रहे शिक्षक की मौत

0
1652

बक्सर खबर : मानिकपुर हाई स्कूल के नियोजित शिक्षक धनंजय भारती की गुरुवार को मौत हो गई। वे अपने गांव कथराई से सासाराम परीक्षा देने जा रहे थे। घटना जिले की सीमा से लगे हरी-हर डेरा के पास हुई। जो बक्सर-सासाराम मुख्य मार्ग पर स्थित है। ग्रामीणों ने बताया वे धनसोई थाना के कथराई गांव के निवासी थे। शिक्षक की उम्र महज पैतीस वर्ष के लगभग थी। वे एमए की परीक्षा देने जा रहे थे। जिसका सेंटर सासाराम में पड़ा है।

add

गुरुवार की सुबह बाइक द्वारा घर से निकले। रास्ते में अचानक बाइक से गिर पड़े। तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने बताया वे अब नहीं रहे। जिन लोगों ने उन्हें घटना स्थल पर पड़े देखा। उनके अनुसार किसी वाहन से उनकी टक्कर नहीं हुई। या तो चक्कर खा वे गिर पड़े अथवा उनका हार्ट अटैक हो गया होगा। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाने की स्थिति में थानाध्यक्ष धनसोई से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया इसकी कोई सूचना पुलिस को नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here