सिंघनपुरा में दिखा देव दिवाली पर अदभुत नजारा

0
631

बक्सर खबर। इस बार देव दिवाली पूरे जिले में उल्लास पूर्वक मनायी गई। उत्साह का क्या आलम था। इसका अंदाजा आप 12 नवम्बर की संध्या जिले भर में हुए दीपोत्सव को देखकर लगा सकते हैं। यह दृश्य है, सन्त भरोसदास की तपोभूमि छोटका सिहनपुरा पकवा पोखरा का। यहां गायघाट पंचायत के पूर्व मुखिया डा.रजनी कांत ओझा के नेतृत्व में देव दीपावली के उपलक्ष्य में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर गंगा आरती भी की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता भरत मिश्र, प्रेम प्रकाश दुबे एवं पंचायत समिति सदस्य अजय ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित, हेमन्त, आशुतोष, विपुल, नीरज, उमापति ओझा, मनोज एवं गांव के अन्य युवाओं ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here