जिंदा लोगों को मार लूट लिए 75 लाख, प्राथमिकी दर्ज

0
1108

बक्सर खबर : रुपये के लोभ में विरेन्द्र शाह ने जिंदा लोगों मार दिया। फर्जी कागजात व अन्य साक्ष्य के सहारे उसने कुल 75 लाख रुपये भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा से निकाल लिए। इसका खुलासा होने पर बक्सर शाखा में हड़कंप मच गया। आपसी विमर्श और अधिकारियों के निर्देश के बाद इसकी प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने शनिवार को नगर थाना में एलआइसी एजेंट विरेन्द्र शाह ग्राम एकडार, थाना ब्रह्मपुर और उनके रिश्तेदार रामजी प्रसाद (शिक्षक म. वि.) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

प्रबंधक के अनुसार विरेन्द्र शाह ने कुल पन्द्रह लोगों को जो जिंदा हैं। उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी जगह दूसरी महिलाओं को खड़ा कर उनके खाते में राशि जमा करा ली। इसी तरह लगभग पन्द्रह ऐसे लोगों को भी चुना। जिनकी मृत्यु हुई है। उनके फर्जी वारिस खड़े कर उनके रुपये भी निकाल लिए हैं। जिसकी कुल राशि लगभग 75 लाख रुपये है। इस कार्य में शाह के जीजा जो पेशे से शिक्षक हैं। भरपुर सहयोग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here