चेतावनी सीमा के पास पहुंचा गंगा का पानी

0
1247

बक्सर खबर। जिले की सीमा में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। फिलहाल पानी चेतावनी सीमा तक पहुंच चला है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार जिले में गंगा नदी का चेतावनी स्तर 59.500 मीटर है। आज मंगलवार की शाम पानी का लेबल 58. 56 आंका गया है। इसके बढऩे की रफ्तार प्रति घंटा एक सेंटी मीटर है। ऐसा बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता रवि कुमार रजनीश ने बताया। केन्द्रीय जेल आयोग के आंकणों पर नजर डालें तो पता चलता है खतरे का निशान 60.500 मीटर निर्धारित है। वैसे अब तक जिले के बांध ने 62 मीटर पानी के दबाव को झेला है। इस लिए फिलहाल जिले में खतरे की कोई बात नहीं।

पानी बढऩे के कारणों पर चर्चा करते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने कहा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा है। नेपाल ने भी पानी छोड़ा है। इस वजह से परेशानी बढ़ी है। लेकिन एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाने का अनुमान है। सूचना के अनुसार इटाढ़ी के खतिबा मोड के पास बसे गांव के लोग खतरे के डर से मवेशी व सामान लेकर मुख्य सड़क पर आ गए हैं। जिनके घर दो मंजिला हैं। वे अपने घरों में रह रहे हैं। लेकिन, गांव की गलियों में पानी भर जाने के कारण वाहनों और मवेशियों को बाहर निकाल दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here