चलते-फिरते‌‌ ताहखाने में बरामद हुई शराब

0
833

बक्सर खबर। बिहार में शराब प्रतिबंधित है। बावजूद इसके पीने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही। नतीजा शराब की तस्करी जोरो पर है। आज रविवार की सुबह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर एक आटो पकड़ी गई। सूचना पुख्ता थी। तलाशी के दौरान सीट के नीचे ताहखाना बनाकर रखी गई शराब जब्त हुई। उत्पाद विभाग के एसआई हैदर अली ने बताया कि सीट के नीचे से कुल 750 पीस एट पीएम का टेट्रा पैक बरामद हुआ। नई ऑटो का नंबर आरा जिला का है। उत्पाद विभाग ने कागजात के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में चालक शैलेश कुमार ने बताया कि मैं आरा का रहने वाला हूं। यह गाड़ी कोटवां से डुमरिया पहुंचानी थी।

सुबह पांच बजे में गाड़ी लेकर चला। यहां छह बजे लगभग जांच में पकड़ा गया। मुझे इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं। मुझे तो गाड़ी ही एक व्यक्ति को सौंपनी थी। हालाकि उत्पाद विभाग के अनुसार गाडी इसी वर्ष जुलाई में खरीदी गई हैं। सीट के नीचे ताहखाना बना है। यह यूपी में जाकर पुरी रात रुका था। फिर रास्ते में गाड़ी किसी और को सौंपनी थी। यह सब बगैर जानकारी के संभव नहीं है। शराब की कुल मात्रा 135 लीटर है। किसी भी चालक को पता चल जाएगा। खाली गाड़ी और वजन लोड़ गाड़ी को चलाने का एहसास चालक को आसानी से हो जाता है। इन दोनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here