शराब-कबाब पार्टी में चली गोली अधेड़ घायल, हालत गंभीर

0
670

बक्सर खबर: शहर में गोली लगने से अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की खलासी  मुहल्ले की बताई जा रही है। पपारिवारिक सूत्रों के अनुसार हरेन्द्र राम पिता लाला राम सोमवार रात लगभग एक बजे अपने घर की छत पर सोए हुए थे। तभी अचानक उन्होंने अपने बेटे को जगाया। बोले किसी ने पत्थर मार दिया है। खून निकल रहा है। उसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डाक्टरों ने बताया कि गोली लगी है। उसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना कि सूचना मिलते ही पीड़ित के घर पहुंची पुलिस तब आश्चर्य में पड़ गई। जब उसे घटना स्थल पर खून की  एक बूंद  नहीं मिली। जिससे पुलिस का माथा ठनका। हलांकि सूत्रों कि मानें तो खल्लासी मुहल्ले में एक मकान में शराब व कबाब पार्टी जल रही थी। उसी दौरान गोली चली और हरेन्द्र के दाहिने तरफ कमर के ऊपर लग गई। उसके बाद मौजूद लोगों ने हरेन्द्र के बेटे को सूचना दी और अस्पताल ले गए जहां से रेफर कर दिया। बक्सर एसडीपीओ सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। क्योंकि मामला संदेहास्पद लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here