शराब के नशे में हथियार लहराते पकड़ा गया पूर्व बसपा नेता

0
1343

बक्सर खबर। शराब के नशे में हथियार लहराते पूर्व बसपा नेता को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला शुक्रवार की रात नौ बजे के लगभग का है। डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर नगर परिषद गेट के पास पुलिस ने वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह स्कार्पियो में कुछ लोगों के साथ सवार था।

नगर परिषद गेट के पास ट्रक चालक के साथ इसे मारपीट करते हुए दबोचा गया। इसके साथ दो असलहे भी बरामद हुए है। पकड़े गए लोगों का दावा है कि दोनों असलहे लाइसेंसी हैं। लेकिन, पुलिस ने जांच के लिए उन्हें रोक रखा है। साथ ही शराब पीने वाले नेता को मेडीकल टेस्ट के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया वीरेन्द्र मुरार थाना के नचाप गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार यह पूर्व में मुखिया भी रह चुका है। लगभग आठ वर्ष पहले डुमरांव विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। गिरफ्तारी की पुष्टि डुमरांव पुलिस ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here