ऐलन सोली में छूट पाने का आज अंतिम मौका

0
302

बक्सर खबर। ऐलन सोली कंपनी के परिधान की खरीद पर भारी छूट मिल रही है। यह आफर कंपनी द्वारा मनाई जा रही वर्षगांठ पर दिया गया है। शुक्रवार को इसका विधिवत शुभारंभ रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष डा. एके सिंह ने केक काट कर किया। पीपी रोड में पुरानी कचहरी के सामने स्थित शोरूम को इस मौके पर विशेष रुप से सजाया गया था। संचालक दौलत गुप्ता और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह संपन्न हुआ।

डा. सिंह ने अपने संबोधन में कहा आज अपना शहर किसी बड़े शहर से कम नहीं है। इसमें दौलत भाई का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने युवाओं की पसंद और शहर की जरुरत का ध्यान रखते हुए कई स्टोर खोले हैं। दौलत गुप्ता ने बताया कि यह आफर 28 अप्रैल तक है। चार हजार की खरीद पर 750 रुपये एवं उससे अधिक की खरीद पर अन्य छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। मौके पर सत्यदेव प्रसाद, श्रवण तिवारी, सतीश कुमार, विश्वजीत कुमार गुप्ता, आशिष कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here