हवाई अड्डा मर्डर केस: तो क्या मोहब्बत में मारा गया महेश

0
1177

बक्सर खबर। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गोपालनगर चकिया के रहने वाले मदन चौधरी के सतरह वर्षीय बेटे महेश की बीती रात हत्या कर दी गई। आज शनिवार की सुबह लाश बरामद हुई और दमभर बवाल हुआ। हत्यारों की गिरफ्तारी केलिए सड़क जाम किया गया। बाप ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन सारी परिस्थितियों के बीच यह सवाल लाजिमी है कि आखिर महेश की हत्या क्यों हुई? वो कौन लोग थे जिनके बुलावे पर महेश घर से बाहर गया और फिर नहीं लौटा। मिली तो उसकी लाश। खैर ये सवाल पुलिसिया जांच के विषय हैं।

लेकिन, अभी तक जो बातें सामने आई हैं उनके मुताबिक महेश मोहब्बत में फरेब का शिकार हुआ है। उसे धोखा मिला मोहब्बत में। उसका गुनाह बस इतना था किवह किसी से प्यार करता था। और जिन दोस्तों ने उसे बुलाया उनसे भी वह प्यार करता था। तभी तो वह उनके बुलावे पर घर से बाहर निकला था। उसे क्या पता था कि यह मोहब्बत उसकी जान ले लेगी। पुलिस की जांच भी इसी दिशा में बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ हत्यारों के गिरेबां तक पहुंच चुके हैं। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here