अहिरौली में चल रहा है लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

0
658

बक्सर खबर। शहर से सटे अहिरौली बड़की मठिया में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया है। 24 से प्रारंभ हुआ महायज्ञ 29 मई को समाप्त होगा। यहां जगत गुरु रामानुजाचार्य आचार्य रत्नेश जी रामायण एवं नरहरी दास ही भागवत कथा का पाठ कर रहे हैं। ग्रामीणों राजन चौबे ने बताया रत्नेश जी अपराह्न 3 से 6 बजे तक राम कथा एवं

संध्या 6 से रात्रि नौ बजे तक नरहरी जी भागवत कथा सुना रहे हैं। इसमें अहिरौली और सारिमपुर के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्री वरदराज मठिया के नाम से यह मठिया पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। श्रद्धालु इस महायज्ञ में शामिल हो कथा श्रवण कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here