‌‌‌हीरालाल बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

0
384

बक्सर खबर(20 नवम्बर): राष्ट्रीय जनता दल के संगठन चुनाव की पहल जिले में शुरू है। आज बुधवार को राजपुर प्रखंड मुख्लालय पर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित थी। चर्चा शुरू तो सबने सर्व सम्मति से हीरालाल कुशवाहा को अध्यक्ष मनोनित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव रजनीश सिंह ने रखा और रामाकांत सिंह ने इसका समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह एवं चुनाव अधिकारी बृजबिहारी सिंह ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी।

इसके साथ ही हीरालाल राजद के प्रखंड अध्यक्ष बन गए। सूत्रों की माने तो कुछ लोग नाराज दिखे औरअ आवाज उठाई। लेकिन, राजपुर के पूर्व मुखिया अनील सिंह ने इसका बीच-बचाव कर दल को मजबूत रखने की बात कह सभी को शांत करा दिया। इस दौरान दशरथ चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। मौके पर पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, बंशीधर सिंह, मनोज यादव, रामनाथ सिंह सहिंत अनेक लोग उपथित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here