आंदोलन संगठन का मना वार्षिकोत्सव, राजीव बने प्रदेश अध्यक्ष

0
77

बक्सर खबर। आंदोलन संगठन का चौथा वार्षिकोत्सव रविवार को श्रीचन्द्रमंदिर पर मनाया गया। अतिथियों और संगठन के लोगों ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष गिट्टू तिवारी ने सभी का स्वागत किया और संगठन की बात रखी। विषय प्रवेश आंदोलन के मार्गदर्शक अजय मिश्रा ने कराया। उन्होंने कहा विरोध की बातें साहस के साथ कहना आंदोलन संगठन का आधार है। आंदोलन एक विचार है जो कभी समाप्त नहीं होगा। अतिथि डा. दीपक राय ने कहा व्यवस्था के खिलाफ उपजे हुए असंतोष का परिणाम है आंदोलन। जो एक क्रांति है, जो बदल सकती समाज को, व्यवस्था को।

इस क्रम में मार्गदर्शक मंडल ने राजीव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक संदीप ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संजय सिंह राजनेता, हरेन्द्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, राजेश यादव, अमित केशरी, रंजन सिंह, विवेक मौर्य, अंकित, मनीष, चंदन, दीपक सिंह, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अंकित, निकू ओझा, बबलू, सोनू पटेल, रवि पासवान, अनुज, अरुण ठाकुर, रोहित तिवारी, बब्लू तिवारी आदि युवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here