आरक्षण के खिलाफ एसफोर ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

0
231

बक्सर खबर : शोषित सवर्ण संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को राज्य सरकार के सभी हुक्मरानों का पुतला जलाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा आउट सोर्सिंग के क्षेत्र में आरक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे एस फोर के सदस्यों ने कहा कमजोर सवर्णों के साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है। इस वर्ग से भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले लोग आते हैं। उनको भी सरकार नौकरी एवं अन्य क्षेत्रों में 20 प्रतिशत आरक्षण दें।

अंबेडकर चौक पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह ने किया। जिन लोगों का इन लोगों ने पुतला जलाया उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री, वशिष्ठ नारायण सिंह, अश्विनी चौबे, ललन सिंह, जय कुमार सिंह आदि का नाम शामिल था। कार्यक्रम के दौरान अश्विनी राय, रविन्द्र सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, मनोज सिंह, अजय ओझा, अमर सिंह, जगदीश सिंह, पिंकू, अशोक, मंटू समेत कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here