तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस में जश्न

0
188

बक्सर खबर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज मंगलवार को आ गए। तीन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार थी। वहां कांग्रेस को बहुमत मिला है। पार्टी की जीत एवं भाजपा की हार से कांग्रेस कार्यकर्ता इतने खुश हुए की सड़क पर नाचने लगे। पार्टी के नेताओं ने खुद के गले तासा और बैंक बांध लिया। खूब बजाया और नारे लगाए।

जीत को राहुल गांधी की पहली सफलता बताया गया। क्योंकि वे ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय जैसे नेता गुलाल लगा एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ टीएन चौबे, सत्येन्द्र ओझा, राहुल चौबे आदि नेताओं ने जश्न मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here