आखिर सड़क किनारे किसने मारी विश्वनाथ को गोली, मौत

0
3974

बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर जलहरा गांव स्थित है। यह राजपुर थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। रात एक बजे के लगभग जब पुलिस की गश्ती टीम बसहीं की तरफ जा रही थी। उसे मध्य विद्यालय जलहरा के समीप एक व्यक्ति सड़क किनारे लुढका मिला। पुलिस को शक हुआ पास जाकर देखा तो उसे गोली लगी थी। आस-पास खून फैला था। तत्काल घायल को राजपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष ने बताया मृतक का नाम विश्वनाथ साह(70) था। घटना बुधवार रात की है।

वह जलहरा में चाय की दुकान चलाता था। दुकान के बाहर ही सोता था। पिछले लगभग चालीस वर्ष से उसकी यही दिनचर्या थी। उसे किसने और क्यूं मारा? यह सोचकर पुलिस ही नहीं गांव के लोग भी दंग हैं। सब यही कह रहे थे। विश्वनाथ की किसी कोई अदावत नहीं थी। उनकी उम्र लगभग सत्तर वर्ष के आस-पास होगी। पुलिस ने उनके पुत्र हरेराम साह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हत्या की क्या वजह हो सकती है। इसका पता लगाने की कोशिश हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here