‌‌‌घायलों की मदद करने वालों को प्रशासन करेगा सम्मानित

0
129

बक्सर खबर। सड़क सुरक्षा के प्रति लोग जागरुक हों। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। बुधवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने सभी को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके लिए सबसे जरुरी यह है कि वाहन चलाने वाले लोग परिवहन नियमों का पालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जो घायलों की मदद करते हैं। लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले लोगों को परिवहन विभाग पुरस्कृत करेगा।

कुछ कठोर निर्णय भी लेने की बात हुई। जैसे तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। पथ निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया गया। दुर्घटना वाले स्थानों को चिहि्नत कर वहां बोर्ड तथा रिफ्लेक्टर लगें। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाया जाए। डुमरांव और बक्सर में आटो स्टैंड के लिए स्थल का चयन हो। इस वजह से भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सभी से इस प्रयास में सहयोग की अपील की। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here