प्रशासन निश्चिंत : अनुशासन में निकला आरएसएस का पथ संचलन

0
374

बक्सर खबर। आज बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बक्सर नगर में विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम मनाया। शहर में सैकड़ों की संख्या में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला। शहर की पानी टंकी शाखा से निकला संचलन बगैर किसी सुरक्षा व प्रशासनिक इंतजाम के संयमित व कतार बद्ध तरीके से निकला। आगे बाल स्वयं सेवक, मध्य में युवा और उनके पीछे प्रौढ़ सभी एक साथ। जय घोष की कदम ताल पर स्वयंसेवक ध्वज के सम्मान में शांतिपूर्ण तरीके से चलते दिखे। उनके अनुशासन को देख शहरवासी सम्मान में खड़े हो गए। जिधर से भी उनका संचलन गुजरा।

संचलन के पश्चात् कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक राहुल के नेतृत्व में अभिमन्यु ने ध्वज लगाया व कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मान्यवर रामनवमी जी सह क्षेत्र प्रचारक, राधा कृष्ण नगर संघचालक, मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमान बबन राम ने संयुक्त रूप से मां भगवती के समक्ष शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने संघ की पृष्ठभूमि को बताया व संघ व समाज के परिदृश्य को स्पष्ट किया। संघ समाज का ही एक अमूल्य अंग है। आज के परिवेश में भी संघ समाज का मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहा है। आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ रही है। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र जी, सुरेन्द्र, गंगाधर, अनिल, गौरव,नागेंद्र, मोहन, आशुतोष, संजय, मृत्युञ्जय, राजीव, रजनीकांत, अविनाश, अमरनाथ, रामनाथ, परशुराम, कुन्दन, अभिषेक, ब्रजेश जी, सोनू आदि सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here