प्रशासन के संयुक्त अभियान में पकड़े गए 46 बालू ट्रक

0
460

बक्सर खबर। बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में बालू की अवैध तस्करी का कारोबार बदस्तूर जारी है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। चौसा-कौचस मुख्य मार्ग के रास्ते यह कारोबार निर्बाध जारी है। यहां सरकार के निर्देश का सीधा उल्लंघन हो रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस दोनों की मिली भगत भी गुरुवार को उजागर हुई। मीडिया में आ रही खबरों के बाद आज गुरुवार को जिले में संयुक्त अभियान चला।

एसडीओ के के उपाध्याय, परिवहन पदाधिकारी और सदर डीएसपी सतीश कुमार एक साथ निकले। राजपुर थाना के सरेंजा गांव से जिले की अंतिम सीमा बसहीं तक जांच अभियान चला। एक दो नहीं कुल 46 ट्रक पकड़े गए। जिन पर ओवर लोड बालू लदा था। इन पदाधिकारियों ने खनन विभाग के इंस्पेक्टर  भी साथ रखा था। इस वजह से किस वाहन पर कहा का बालू लदा है और उसका चलान वैध है या नहीं। सबकुछ एक साथ चेक हुआ। इस वजह से बालू तस्करों के बीच पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here