‌‌‌डबल मर्डर केस में बजरंगी तिवारी को जेल, कहा आ गया था गुस्सा

0
4716

बक्सर खबर। बजरंगी तिवारी को आज पुलिस ने जेल भेज दिया। बगेन थाना के भदवर गांव का यह युवक दो लोगों की हत्या का आरोपी है। जिसे शनिवार की रात गांव से गिरफ्तार किया गया था। उसके भाई अंबूज तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन, पूछताछ में यह पता चला कि बड़ा भाई अंबूज निर्दोष है। क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। स्वयं बजरंगी ने भी स्वीकार किया है। उसने बताया मैने डंडे से उन दोनों को मारा था। मुझे यह नहीं पता था कि वे मर जाएंगे। कुरूथियां गांव के पास बगीचे में शनिवार को बरुहां के जोगिन्दर पांडेय और कुरूथियां निवासी प्रदीप साह मौजूद थे। आरोपी का कहना है उन दोनों ने मुझे गाली दी।

लेकिन शव देखने से स्पष्ट हो रहा था कि सर पर गहरे प्रहार हुए हैं। उन दोनों का चेहरा लहूलुहान था। देखने में वीभत्स लग रहा था। पुलिस ने पूछने पर बताया प्रदीप साह राजमिस्त्री का काम करता था। जोगिन्दर पांडेय बेरोजगार था। दोनों का चरित्र साफ सुथरा है। इसे अनहोनी ही कहा जाएगा। जो अचानक से उनके साथ ऐसी घटना हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है। बजरंगी तिवारी का पूरा परिवार पढ़ा लिखा है। घर के कई सदस्य इंजीनियर हैं। ऐसे घर में इस तरह के युवक का होना सबको हैरान करने वाली बात है। वहीं बरुहां निवासी मृतक जोगिन्दर का परिवार भी शिक्षित है। इस घटना ने दोनों परिवार के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here