दुर्घटना में महिला की मौत, दो घायल

0
769

बक्सर खबर। बाइक पर तीन सवारी का चलना शुरक्षित नहीं हैं। यह बात सब लोग जानते हैं। बावजूद इसके अक्सर ऐसा होता लोग ट्रीपल सवारी करते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही हादसा चौगाई तुरहा टोली के पास हुआ। शकुंतला देवी अपने बेटे और एक अन्य महिला के साथ बाइक से सफर कर रही थी। शुक्रवार को दोपहर का वक्त था। वे तीनों बगेन कोरानसराय पथ से घर वापस लौट रहे थे। तभी एक कार उनके सामने से तेजी से गुजरी। इनकी गति भी तेज थी। बाइक असंतुलीत हो गई। तीनों गिर पड़े। शकुंतला देवी पति मुन्ना तुरहा के सर में गहरी चोट लगी।

बाइक चला रहे शंकर तुरहा दूसरी महिला सुनैना देवी को भी चोट आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को नजदिक के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, शकुंतला देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को भी रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग मुरार थाना के चौगाईं तुरहा टोला के निवासी हैं।सूत्रों के अनुसार जो महिला पीछे बैठी थी। सीधे नीचे आ गिरी। इस वजह से उसके सर में गहरी चोट लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। अगर तीन लोग बाइक पर सवार नहीं होते। तो शायद ऐसा दर्दनाक हादसा नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here