स्वीकार नहीं हुआ कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

1
787

बक्सर खबर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन का इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने पिछले माह की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजा था। इसको लेकर जिले में कई तरह की अफवाह उठी थी। इस बीच बात करने पर तथागत ने कहा कि मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के कारण उनके समर्थन में पद छोड़ने की पेशकश की थी। तथागत ने कहा कि राहुल गांधी जी से दल के सभी नेताओं ने अपने निर्णय पर विचार करने के लिए कहा था।

लेकिन, उन्होंने जो निर्णय लिया, हम सच्चे सिपाही के तौर पर उसका भी सम्मान करते हैं। जिले में चल रही झूठी अफवाहों का जिक्र करने पर उन्होंने कहा। हमें इससे कोई लेनादेना नहीं है। अब संगठन दिन-दूनी, रात चौगुनी गति से दल को मजबूत करने के लिए कार्य करेगा। हमारी रग-रग में कांग्रेस है। हम अपने दल के सिपाही हैं। दूसरे क्या कहते और करते हैं। उससे हमें कोई लेना-देना नहीं है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here