आरा में मुठभेड़, एक मारा गया, दूसरा अपराधी बक्सर का

0
7101

बक्सर खबर। आरा के पीरो थाना अंतर्गत चतुर्भूजी बाजार के बरांव गांव के पास हुई मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। उसका दूसरा साथी अभिषेक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वह अपना पता बक्सर बता रहा है। हालाकि उसकी तस्वीर नहीं उपलब्ध होने के कारण बक्सर के लोग पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस के अनुसार उसका पूरा नाम अभिषेक पांडेय है। वह आरा के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ हीरो का साथी था।

सूचना के अनुसार यह दोनों जितौर बाजार के पास शाम में देखे गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो मनीष सिंह उर्फ हीरो गोली चलाते हुए भाग खड़ा हुआ। अभिषेक पकड़ा गया। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने भागते अपराधी का पीछा किया और बरांव के पास मार गिराया। मामले की तहकीकात के लिए आरा एसपी भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल यही जानकारी प्राप्त हुई है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here