जिले की सीमा पर घर लौट रहे युवक की हत्या

0
2904

-राजद से संबंधित था मनोज, रोहतास जिले से जुड़ा मामला
बक्सर खबर। अपनी स्कूटी में तेल भराकर लौट रहे युवक मनोज यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। आज शनिवार को इसके बारे में जानकारी मिली। क्योंकि घटना स्थल रोहतास जिले के दिनारा थाना के अंतर्गत आता है। वहीं से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई थी।

आज पूछने धनसोई थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया मनोज यादव (26) पुत्र लक्ष्मण यादव कैथहर पंचायत के भगवानपुर गांव का निवासी था।  जो धनसोई थाना के अंतर्गत आता है। वह युवा राजद से पूर्व में जुड़ा था। एक केस में उसका नाम पहले आया था। घटना की वजह क्या हो सकती है।

यह पूछने पर लोगों ने बताया। यह तो पुलिस समझे। लेकिन, यह सूचना मिल रही है। गुरुवार की शाम वह दिनारा थाना के बरियारपुर पंप से तेल लेकर आ रहा था। कैथहरपुल के पास पहुंचा तो वहां पहले से कुछ लोग खड़े थे। उनसे रुककर बात करने लगा। वे कौन लोग थे, दूसरे यह समझ नहीं पाए। उन लोगों ने उसे गोली मार दी और भागने में सफल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here