बाजार से घर लौट रही महिला को गाड़ी ने कुचला

0
863

बक्सर खबर। बाजार से सामान ले घर लौट रही अधेड़ महिला को गैस की गाड़ी ने कुचल दिया। दुर्घटना एनएच 84 पर छोटका ढ़काइच गांव के समीप हुई। पचरतनी देवी (50) पति परमेश्वर कोहार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। मौके पर कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस पहुंची। उसने लोगों को समझाया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी केके सिंह व अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे।

मुआवजा तुरंत उपलब्ध कराया गया। फिर जाम समाप्त हुआ। सूत्रों ने बताया कि पचरतनी देवी छोटका ढ़काइच गांव की निवासी थी। वे कृष्णाब्रह्म बाजार से लौट रहीं थी। गांव के पास गाड़ी से उतर कर सड़क पार कर रहीं थी। तभी गैस लदी गाड़ी वहां से गुजरी। जिसकी चपेट में वह आ गई। हालाकि चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजुर था। चालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here