मुर्हरम में नहीं बजेगा डीजे, निकलेगा फ्लैग मार्च

0
387

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी विशेष नजर, होगी प्राथमिकी
बक्सर खबर। मुर्हरम के त्योहार में इस वर्ष भी डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसका आदेश शुक्रवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने दिया। समाहरणालय में संपन्न हुई जिलास्तरीय बैठक के दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उनके साथ एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी अपने स्तर से डीजे बजाने वाले संचालकों से संपर्क कर उन्हें निर्देश देवें। अगर कहीं इसका प्रयोग होता दिखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

उसकी जगह चोंगा माइक का प्रयोग हो सकता है। जिस मार्ग से ताजिया का जुलूस निकलेगा। उस तरह की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पूर्व की तरह शांति पूर्ण ढंग से यह त्योहार संपन्न हो। इसके लिए वैसे लोगों की सूची बनाने को कहा गया। जो प्रशासन को सहयोग देते हैं। 8 सितम्बर को शहर में फ्लैग मार्च किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे। अगर कहीं से कोई अफवाह वाली खबर आई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here