‌‌‌ई रिक्शा भी है खतरनाक, एक की हुई मौत

0
1242

बक्सर खबर। ई रिक्शा भी कम खतरनाक नहीं है। इसका प्रयोग करने वालों को विशेष सावधान बरतने की जरुरत है। आज शुक्रवार की सुबह नगर थाना के बुधनपुरवा में तारकेश्वर सेठ इससे धोखा खा गए। वे सुबह कुछ लोगों से बात कर रहे थे। पास में रिक्शा खड़ी थी। सहारे के लिए उसको पकड़ लिया। बस क्या था उनके शरीर में करंट दौड़ गया। एक बार तो झटका खाकर गिरे। लेकिन, गिरने के साथ उनका शरीर फिर उसके संपर्क में आ गया। नतीजा करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया तारकेश्वर की उम्र लगभग 34 वर्ष थी। वे भूजा बेचकर परिवार को भरण पोषण करते थे। दो बेटियां हैं। वर्ष 2007 में ही उनकी शादी हुई थी। जब हादसा हुआ। उस वक्त ई रिक्शा बिजली से चार्ज हो रहा था। उनको पता नहीं था कि इसमें करंट आ रहा होगा। लेकिन, उनके साथ अनहोनी होनी थी। इस लिए वे इसकी चपेट में आ गए। परिजन अस्पताल ले गए। वहां से मृत घोषित होने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here