किसान से 90 हजार की लूट, एक नामजद

0
527

बक्सर खबरः दिनारा  से धान बेच अपने गांव पानापुर लौट रहे किसान को कुछ लोगों ने लूट लिया। घटना सोमवार की शाम धनसोई थाना क्षेत्र में हुई। लूट के शिकार हुए रामकवल  सिंह ग्राम पानापुर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही विनोद सिंह पिता दरोगा सिंह ने उनके साथ ऐसा किया।

सोमवार को जब ट्रैक्टर से धान लेकर जा रहे थे तो विनोद की जीप रास्ते में खड़ी थी। हटाने के लिए कहा तो गाली देने लगे। कहा वापस आओ तो बताते हैं। शाम छह बजे के लगभग लौटते समय वे अपने दो साथियों के रामप्रसाद के डेरा के पास खड़े थे। हमें वहां हथियार के बल पर रोक लिया। मारपीट की और पाकेट से 90 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here