32 सौ बोतल शराब के साथ पूर्व मुखिया समेत चार गिरफ्तार

0
5229

बक्सर खबरः शराब तस्करों के खिलाफ कप्तान के सख्त यख के बाद थानेदार सामत बनकर टूटे है। शुक्रवार की रात जिले के ब्रम्हपुर व धनसोई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 3200 बोतल शराब बरामद किया है। जिसमें एक पूर्व मुखिया के साथ तीन अन्य तस्कर गिरफ्तार हुए है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बम्हुपर थाना के सपहीं गांव में गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का खेप उतर रहा है। जिसके बाद थानाध्यक्ष दयानंद सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसके बाद पारस यादव 180एमएल के यूपी मार्का 52 पेटी यानी 2496 बोतल बरामद हुआ।

जिसमें पारस व उनके पुत्र मिथलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दुसरी बरामदगी धनसोई थाना के स्थानीय बजार से हुई। गुप्त सूचना मिली की पूर्व मुखिया रंगलाल सिंह के घर शराब है। जिसके बाद थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा द्वारा छापेमारी की गई। जहां मुखिया के घर से 576 बोतल शराब बरामद हुआ है। इसके बाद तिसरा छापेमारी भी धनसोई बजार निवासी रमेश सिंह के यहां हुई जहां तीन पेटी यानी 144 बोतल यूपी मार्का देशी शराब बरामद हुआ।

पुलिस गिरफ्त में तस्कर पिता व पुत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here