29 को आएंगे तेजप्रताप, डीएसएस अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

0
400

बक्सर खबर। धर्म निरपेक्ष सेवक संघ अर्थात डीएसएस इस महीने जिले में बड़ा कार्यक्रम करने जा रहा है। 29 अक्टूबर को किला मैदान में संगठन के संरक्षण व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का आगमन हो रहा है। यह जानकारी डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विमलेश यादव ने दी। वे शनिवार को सड़क मार्ग द्वारा बक्सर पहुंचे। गोलंबर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तुषार विजेता के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत वे पार्टी के नया बाजार स्थित जिला कार्यालय पहुंचे।

विमलेश का यह गृह जिला है। इस लिए उनका विशेष स्वागत यहां हुआ। पार्टी के जिलाध्यक्ष के अनुसार आगामी कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। आज के कार्यक्रम में सुनील यादव, विवेक केशरी, सरफराज, पलटन, शमशाद आलम, धनजी कुशवाहा, अजती, बबलू, अप्पू यादव, विकास यादव, कुंदन यादव, प्रकाश, रंजन यादव, अंकुर यादव, फोलटन अंसारी आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here