272 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

0
1600

बक्सर खबर : शराब बंदी ने जहां एक तरफ लोगों को राहत दी है। वहीं दूसरी तरफ बहुत से ऐसे लोग भी हैं। जो इसकी तस्करी में जुट गए हैं। जिसमें महिलाए भी शामिल हो गयी हैं। गुरुवार की दोपहर तीन महिलाओं को मुफस्सिल पुलिस ने 272 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह गंगा के रास्ते चौसा महदेवा घाट के पास उतरी। इन तीनों के पास प्लास्टिक बोरी की गठरी थी। जिसमें दो-दो सौ एमएल की देशी शराब वाली बोतलें थी। पुलिस को इनके आगमन की भनक लग गयी थी। इस लिए वह भी घाट से दूर खड़ी थी। जैसे ही तीनों तट पर पहुंची। इनकी गठरी खुलवायी गयी। जिसमें बोतलें भरी थी। इनमें लालमुनी देवी पति बेचु राम, रुपा देवी पति रमन यादव, पूजा देवी पति जगदीश राउत। सभी नया बस स्टैंड दलित बस्ती, नगर थाना की रहने वाली हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद नाव के सहारे शराब की तस्करी करने वालों के होश उड़ गए हैं। सूत्रों ने बताया कि ऐसा अक्सर इस इलाके में होता है। यूपी से आकर महिलाए यहां उतरती हैं। यहां से बस पकड़कर शहर चली जाती हैं। शराब सुरक्षित जगह पहुंच जाती है। महिलाओं पर कोई शक भी नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here