डीके कालेज स्टेडियम की हो जांच : एबीवीपी

0
1579

बक्सर खबर : डीके कालेज डुमरांव में बन रहे इंडोर स्टेडियम में भारी अनियमितता बरती गई है। यहां कालेज के प्राचार्य व संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस मांग के साथ अखिल भारतीय विदृयार्थी परिषद का शिष्ट मंडल बीते दिन वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के कुलपति से मिला। इन्हें बताया गया पिछले वर्ष इसका निर्माण प्रारंभ हुआ। फिलहाल उसकी चाहरदीवारी गीर चुकी है। दूसरे तरफ की दीवार भी छतिग्रस्त हो गई है। इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले परिषद के नगर सह मंत्री बाबुलाल राम के साथ संवेदक ने गलत व्यवहार किया। इन्हें अपमानित किया।

यही नहीं जिला संयोजक दीपक यादव के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इससे बडा भ्रष्टाचार का उदाहरण क्या हो सकता है! कुलपति इसकी जांच करांए। प्रतिनिधि मंडल का गठन हो। जिसमें सीनेट सदस्य को भी शामिल किया जाए। इस विषय को लेकर वीसी से मिलने वालों में अमरेन्द्र कुमार प्रदेश सह मंत्री, कृष्ण देव यादव, विवेक सिंह विभाग संयोजक, दीपक यादव जिला संयोजक, चंदन तिवारी, पशुपति नाथ पाठक आदि शामिल रहे। इसकी जानकारी विश्व विद्यायलय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here