14 को विशेष अभियान, चढ़वा लें मतदाता सूची में नाम

0
343

बक्सर खबर। मतदाता सूची में नाम चढ़ाने का काम इन दिनों चल रहा है। वैसे तो प्रत्येक रविवार को संबंधित बूथ पर बीएलओ को रहना है। लेकिन, जिला प्रशासन ने 14 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया है। वे सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अपने बूथ पर रहेंगे। इस दौरान जो लोग वहां मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए पहुंचे। उनका फार्म छह अवश्य भरा जाए। प्रशासन ने तो अपने स्तर से यह विशेष अभियान चला रखा है।

लेकिन, लोग इससे वंचित नहीं रह जाए। इस लिए मीडिया को इसकी सूचना जिलाधिकारी के स्तर से दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्य में नाम जोडऩे के अलावा, हटाने एवं त्रुटि सुधार के फार्म भी बीएलओ द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता को इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं। वे फार्म की मांग अपने बीएलओ से कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here