चौसा हादसा : डेढ़ सौ पर एफआइआर, छह की हुयी पहचान

0
640

बक्सर खबर: चौसा बवाल मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है। सीओ जितेन्द्र कुमार द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत के बाद नामजद सहित डेढ़ सौ उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया गया। यह एफआइआर विडीयों फुटेज और फोटों से चिन्हित कर सरेंजा के पिंटू राय व मंटू यादव सहित छः लोगों को नामजद बनाया गया। हलांकि इसमें  अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुयी है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने की उन्होनें कहा कि अभी पुलिस किसी का नाम सार्वजनिक नही करना चाहती है। क्योंकि भागने का डर है।

क्या था मामला
बक्सर खबरः चौसा घाट पर विसर्जन के दौरान जीन चारों लोगों की मौत हुयी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। विसर्जन पूर्व निर्धारित था। बावजूद इसके मौके पर न कोई प्रशासनिक तैयारी थी न ही गोताखोर की व्यवस्था। जो हुआ उसके लिए प्रशासनिक चूक बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ के खिलाफ उग्र हुए लोगों ने उनके वाहन में आग लगा दी। किसी तरह भाग कर उन लोगों ने अपनी जान बचाई। पुलिस भी वहां तैनात नहीं थी। जैसे ही मुफस्सिल की टीम पहुंची। उसे भी लोगों ने दौड़ाया। कुछ लोगों ने बची बचाव कर मामले को टालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here