‌‌ 661 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

0
1240

बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को इटाढ़ी प्रखंड के उनवांस गांव पहुंच रहे हैं। वे 661 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। इसकी चर्चा गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकृष्ण कुमार ऋषि के समझ हुई बैठक में किया गया। जिला परामर्श दात्रि समिति की बैठक में उनके अलावा पूर्व मंत्री ददन यादव, परिवहन मंत्री संतोष निराला, सदर विधायक संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने उन्हें पर्यावरण सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे कार्य की जानकारी दी। उनके अनुसार इस दौरान जिला के सफलता की कहानियां पुस्तक का विमोचन भी होगा। देश के महान साहित्यकार आचार्य शिवपुजन सहाय जी का यह पैतृक गांव है। इस लिए उनकी प्रतिमा लगाई जा रही है। उसका भी अनावरण होगा। बैठक के दौरान जन जागरुकता के लिए रथ रवाना किया गया। जिसे मंत्री व अन्य उपस्थित लोगों ने रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here