‌‌‌ लगा हैट्रिक – सुनीता राय बनी निर्विरोध प्रमुख

0
2583

बक्सर खबर : इसे खौफ कहें या लोकप्रियता। चौसा प्रखंड प्रमुख पद पर सोमवार को तीसरी बार सुनीता राय निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हो गयी। इनके खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। 13 सदस्यों में से 12 का उनको समर्थन प्राप्त हुआ। उप प्रमुख के पद पर चुन्नी पंचायत की मीरा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। सुनीता राय और मीरा देवी यह दोनों पुरानी सदस्य हैं। अन्य सभी चेहरे नए हैं। मतदान में रामपुर उत्तरी की बीडीसी उत्तम राय पति विनोद राय ने हिस्सा नहीं लिया। न ही उनका शपथ ग्रहण हुआ। सदर एसडीओ गौतम कुमार की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में सुनीता राय और उनके पति गुड्डू राय के समर्थक मौजूद रहे। सभा कक्ष से बाहर आने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया।

विजय का प्रतिक दिखाती सुनीता राय व अन्य बीडीसी
विजय का प्रतिक दिखाती सुनीता राय व अन्य बीडीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here