‌‌‌ डीएम का फरमान -स्कूलों की होगी नियमित जांच

0
1899

बक्सर खबर : शिक्षा विभाग की हालत बहुत खराब है। इसे नियंत्रित करने के लिए डीएम ने नयी योजना बनायी है। प्रत्येक दिन स्कूलों की जांच होगी। कभी विभाग के अधिकारी तो कभी प्रशासनिक पदाधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। गुरुवार को इसका श्रीगणेश भी कर दिया गया। शिक्षा पदाधिकारी से लगायत कार्यक्रम पदाधिकारी व सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एक साथ स्कूलों की जांच करने पहुंचे। पहले दिन कुल सौ स्कूलों की जांच करायी गयी। दर्जनों जगह शिक्षक अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों की माने तो यह जांच लगातार जारी रहेगी। जिले के सभी सवा ग्यारह सौ स्कूलों की जांच करायी जाएगी। इसके लिए एक पत्रक जारी किया गया है। जो जांच करने वाले अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस फरमान का असर गुरुवार को देखने को मिला। उन स्कूलों में हड़कंप मचा रहा जिनके आस-पास जांच हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here