‌‌‌ब्रह्मपुर में हेमा प्रमुख, शिवरात्रि बनी उप प्रमुख

0
601

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 26 सदस्यों वाले प्रखंड में सभी सदस्य उपस्थति हुए। प्रमुख पद के लिए हेमा देवी व नुतन सिंह ने नामांकन किया। हेमा को 17 व नुतन को 9 मत मिले। उप प्रमुख पद के लिए शिवरात्रि देवी व हरेन्द्र पांडेय ने नामांकन किया। शिवरात्रि को 20 व पांडेय को 6 मत मिले। हेमा रघुनाथपुर के फादर चौधरी की पत्नी हैं। शिवरात्री देवी गोरख यादव की पत्नी हैं। चुनाव की प्रक्रिया डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2 बजे से जिले के इकलौते रह गए चक्की प्रखंड का चुनाव संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here