‌‌‌दर्दनाक – गांव के आहर में डूबे चार बच्चे, एक की मौत

0
1365

बक्सर खबर : जिले के मुरार थाना अंतर्गत छोटका डीह गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दोपहर एक बजे के लगभग आहर में नहा रहे चार बच्चे डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गयी है तथा दूसरा गंभीर है। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार मुरार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुची कुमार (10)  पिता जय किशोर सिंह डूबने लगी। उसके बचाने के लिए भोला कुमार (14) पिता अवधेश सिंह भी आगे बढ़ा। वे दोनों की गड्ढ़े से बाहर नहीं आ सके। उनके दो अन्य साथी बासुदेव महतो (14) पिता स्व: बिरेन्द्र महतो, प्रिंस कुमार( 7) पिता कमलेश सिंह भी फंस गए। आस-पास खेत में काम कर रहे लोगों ने जब उनकी आवाज सूनी तो दौड़े आए। सभी को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर पता चला शुरुची ने दम तोड़ दिया है। भोला की हालत भी गंभीर है। उसे तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मुरार थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here