‌‌‌डीआरडीए डायरेक्टर का निधन, शोक में जिला प्रशासन

0
3570

बक्सर खबर : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के डायरेक्टर नसीब लालदास का रविवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में बात करने पर उप विकास आयुक्त मोबीन अली अंसारी ने बताया कि सुबह उनके देहांत की सूचना मिली। उनकी किडनी में खराबी आ गई थी। उसके उपचार के लिए वे ओपोलो अस्पताल दिल्ली गए थे। कुछ दिन पहले वापस पटना लौट आए थे। दो दिन पहले ही वे अपने गृह जिला सारण गए थे।

शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड दिया। नसीब लालदास के पास फिलहाल जिला पंचायत पदाधिकारी, लोक जन शिकायत पदाधिकारी का दायित्व भी था। वे 37 बैच के पदाधिकारी थे। उनकी मौत पर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार की दोपहर एक बजे शोक सभा का आयोजन किया है। जो समाहरणालय में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here