‌‌‌गुरु पूर्णिमा पर सबने लिया आर्शीवाद

0
402

बक्सर खबर : भारतीय संस्कृति में गुरु का बहुत ही बड़ा महत्व है। मंगलवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर देश भर के सभी देवालयों में इस मौके पर परमात्मा की पूजा की गयी। इसके अलावा सभी लोगों ने अपने-अपने दीक्षा गुरु को प्रणाम निवेदित किया। शहर के सर्वाधिक चहल-पहल चरित्रवन स्थित त्रिदंण्डी देव समाधी स्थल पर देखने को मिला। हजारों की संख्या में देश और प्रदेश के बाहर से आए लोगों ने महान संत व परम सन्यासी जीयर स्वामी जी के दर्शन किए। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों को उन्होंने दीक्षा भी दी। श्री स्वामी जी यहां से शाम में मोहनियां के पकड़ीहार गांव के लिए प्रस्थान कर गए। जहां उनका चातुर्मास व्रत चल रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाथ बाबा मंदिर एवं नया बाजार के सीता-राम विवाह आश्रम में भी भीड़ देखी गयी। सभी लोगों ने उक्त स्थानों पर अपने-अपने गुरु को प्रणाम निवेदित किया। वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु पूर्णिमा पर भगवा ध्वज पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here