‌‌‌अंधविश्वास : महिला को डायन बता मारा चाकू

0
747

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव में शनिवार को अजीब वाकया हुआ। गांव के दो लोगों ने मिलकर इन्द्रावती देवी को मारना शुरु कर दिया। आक्रोश की शिकार हुई महिला के पीठ में चाकू भी लगा है। इसकी प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि डायन बता पीटा गया। जब इन्द्रावती का बेटा पप्पू उसे बचाने पहुंचा तो उसके उपर भी हमला हुआ। उसे भी चोट आयी है। इस आरोप में उधारी कुंवर व हनुमान कुंवर को नामजद किया गया है। दोनों वहां से फरार है। घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here