‌‌खतरे के निशान तक पहुंच गया गंगा का जलस्तर

0
2596

बक्सर खबर : गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। पिछले पखवारे जलस्तर निशान को छूते-छूते रह गया था। इस बार के हालात कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं। गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम रमण कुमार व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिंहेंश्वर प्रसाद टीम के साथ निकले। गंगा की तेज धारा ने उनको बहुत आगे तक जाने नहीं दिया। मौके से लौटने के बाद कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पानी 60 मीटर 28 सेमी तक पहुंच गया है। यह जलस्तर दोपहर बाहर बजे का है। उनके अनुसार प्रति घंटे 1.5 सीएम पानी बढ़ रहा है। फिलहाल खतरे के निशान से पानी की दूरी महज 4 सेमी है। जिसे तीन घंटे में जलस्तर पार कर जाएगा। सूचना के अनुसार इलाहाबाद और वाराणसी में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। अर्थात अगले दो दिनों तक पानी कम होने की कोई संभावना नहीं है। अगर पानी बढ़ने की रफ्तार यही रही तो दियरा इलाके में बाढ़ आना तय है। ऐसी स्थिति तीन वर्ष पहले 2013 में आयी थी। तब पानी का जलस्तर 61 मीटर को पार कर गया था। हम पाठकों को बतादें कि जिले में पानी का डेंजर लेबर 60.32 मीटर है।

स्टीमर में सवार डीएम रमण कुमार, एसडीओ गौतम कुमार व सदर बीडीओ मनोज कुमार
स्टीमर में सवार डीएम रमण कुमार, एसडीओ गौतम कुमार व सदर बीडीओ मनोज कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here