ह्वाट्सएप पर वायरल कर रहे थे लड़की की फोटो, दो गिरफ्तार

0
4306

बक्सर खबर : सोशल ग्रुप में लड़की की तस्वीर वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना ने शनिवार की दोपहर की। शहर के स्टेशन रोड की रहने वाली कन्या ने पुलिस से अपनी आप बीती सुनाई। उसने दो किशोरों का नाम भी बताया। जिनमें नाम आशिष उपाध्याय सुमेश्वर स्थान व नीरज चौबे चरित्रवन हैं। महिला सुरक्षा को लेकर बने नए कानून के तहत यह बहुत से संज्ञेय अपराध है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इन दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों में से एक किशोर ने बताया उसके साथी से लड़की का अफेयर था।

इसमें मेरा कोई दोष नहीं। दूसरा युवक भी पुलिस के सामने टूट गया है। पुलिस का कहना है। आपका किसके साथ क्या संबंध है। यह तब बचाव का आधार बनता है। जब रिश्ता परिपक्व है। वैसे में भी जब एक साथी दूसरे पर गलत करने का आरोप लगाए तब भी आप दोषी हैं। इस स्थिति में दोनों युवक गिरफ्तार किए गए हैं। यह भी जांच की जा रही है। उनके फोन में कितनी लड़कियों की तस्वीर है। कहीं ऐसा तो नहीं यह तस्वीर के द्वारा लड़कियों को ब्लैकमेल करते हों। जिले में इस तरह की यह दूसरी पुलिस कार्रवाई है। इससे पहले मुफस्सिल थाने में फेसबूक के द्वारा एक महिला को परेशान करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नगर कोतवाल ने बताया इस तरह के अपराध में आरोपी को न्यायालय से आसानी से जमानत भी नहीं मिलती। लेकिन आरोपी नाबालिग हो तो उससे कुछ राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here