होली मिल के मनाई , लोटा ले के बहरी मत जाई

0
1350

बक्सर खबर : इस बार की होली दुगना उत्साह लेकर आई है। होली को लोग फुहड़ गीत वाला त्योहार भी कहते हैं। पर ऐसा नहीं है, यह त्योहार स्वच्छता के लिए जाना जाता है। हर घर का कूड़ा होलिका में जल जाता है। युवाओं की टोलियां गांव में वर्षो से जमा गंदगी को हटाते हैं। लेकिन इस त्योहार का आनंद इस बार दूना हो गया है। होली के नए गीत गाए जा रहे हैं। अभी एक जुमला सुनने को मिला। होली मिल के मनाई, लोटा लेके बहरी मत जाई।

आपको यह गीत पढ़ के कुछ अटपटा लगा होगा। हम आपको बता दें। इस बार जिला प्रशासन ने होली के मौके पर यह योजना बनाई है। जो टोलियां स्वच्छता के लिए नुक्कड़ नाटक करती हैं। उनके द्वारा होली पर आधारित गीत जो स्वच्छता का संदेश देने वाले हैं। उसे गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। इस प्रयास से कुछ लोग भी प्रेरणा लेते हैं तो वह अपने आप में काबिले तारीफ होगा। डीएम रमण कुमार ने बक्सर खबर से हुई बातचीत में कहा कि हमारी यह योजना है। होली के त्योहार को स्वच्छता से जोड दिया जाए। तभी होली सार्थक होगी। बक्सर खबर की शुभकामना उनके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here