होली के हुडदंग में 40 घायल, एक को जेल

0
1140

बक्सर खबर :जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होली के दिन हुई हुड़दंग में 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

नया भोजपुर ओपी
हथेलीपुर मठिया में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हथेलीपुर मठिया में होली के दिन महेश भारती का विवाद पड़ोसी से हो गया। गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में महेश भारती, अर्जुन भारती, किरण देवी समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
मुरार थाना
अमसारी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन को गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अमसारी के दामोदर सिंह का विवाद शिवजी सिंह से हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठिया चटकी। जिसमें एक पक्ष के कामेश्वर सिंह, भृगुनाथ सिंह, बंटी सिंह तथा दामोदर सिंह जख्मी हो गए। इस मारपीट में दूसरे पक्ष के शिवजी चैधरी, कामेश्वर चैधरी समेत चार लोग जख्मी है। इस संबंध में दोनों ओर से थाने में अलग अगल प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कामेश्वर चैधरी, विश्वामित्र चैधरी, चंदेश्वर चैधरी, मुन्ना चैधरी, अशोक चैधरी, अमीर चैधरी, हरेराम चैधरी, मदन चैधरी को नामजद किया गया है।
मुरार थाना
प्रखंड प्रमुख अवनीश कुमार सिंह का विवाद मदन सिंह के साथ हो गया। दोनों की पत्नी पंचायत चुनाव में मुखिया पद की प्रत्याशी है। होली के हुड़दंग में दोनों प्रत्याशी के पतियों द्वारा अपने अपने पक्ष में चुनाव नारा लगाने को लेकर विवाद हुआ। मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद और आगे बढ़ता ग्रामीणों के हस्तक्षेप बाद समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
धनसोई थाना
परसदा गाव शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के ताराचंद चैधरी, मोतीचंद चैधरी जबकि दूसरे पक्ष के विजय चैधरी एवं आशुतोष चैधरी जख्मी हो गए। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष के लोगों द्वारा थाना में अलग अलग लिखित आवेदन दिया गया है।
सिमरी थाना
गोपालपुर गांव में रंग लागाने के विबाद में पड़ोसी आपस में भीड़ गये। जमकर लाठियां चटकी। जिसमें रूबी देवी और कमलेश नट गंम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में छः लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
ब्रम्हपुर थाना
गरहथा गांव में गुरूवार को होली खेलने के दौरान जमकर मारपीट हुयी। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गांव के ही सुबोध कुमार सिंह शराब के नशे में धुत हो गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर मामला मारपीट में तब्दील हो गया। अभिषेक सिंह के शिकायत पर उन्हे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here