होटल जुआ कांड में छह को मिली जनमानत

0
1574

बक्सर खबर : शहर के वीआइपी होटल में जुआ खेलते पिछले दिनों नौ लोग गिरफ्तार हुए थे। उनमें से छह लोगों को मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गयी है। बुधवार को उनकी अर्जी पर सुनवायी करते हुए अर्जी मंजूर कर ली गयी। पाठकों को ज्ञात होगा कि चरित्रवन स्थित होटल में पुलिस ने छापा मारा था।  जहां बडी रकम के साथ नौ लोग पकडे गए थे। जिन छह को जमानत मिली है। उनमें राहुल, विजेन्द्र नाथ दूबे, मुन्ना तिवारी, मो असलम, मो खलील और राहुल शामिल हैं। राजेन्द्र वर्मा, दीपक यादव व मो कैश को जमानत नहीं मिली। नगर थाने में इस घटना से जुडे दो मामले पुलिस ने दर्ज कर रखे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here