होटल का खाना- खाने में गई बाइक सवार की जान

0
4397

बक्सर खबर : घर का खाना नहीं खाकर इन्द्रजीत बिंद लाइन होटल पर खाना खाने जाता था। गुरुवार को खाना खाकर वह दोपहर बाहर बजे के लगभग घर लौट रहा था। तभी चौसा गोला काली मंदिर के पास दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। बुरी तरह से घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार इन्द्रजीत बिंद चौसा गोला का ही रहने वाला था। परिवार वाले उसे इस तरह की रहन-सहन से रोकते रहते थे। मटर-गश्ती ने आज उसकी जान ले ली। गुरुवार को जो दुर्घटना हुई थी। वहां से बिंद को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। नाजुक स्थिति देख ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाया गया। डाक्टरों के लगातार प्रयास के बाद भी शुक्रवार को उसने दम तोड दिया। दुर्घटना के वक्त जो दूसरी बाइक टकराई थी। उसपर चौसा बाजार का मनोज रावत सवार था। उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here