हाय रे किश्मत : दुल्हे को पुलिस ने मंडप से उठाया

0
1446

बक्सर खबर : इश्क करने वाले लोग भी मौका मिलने पर कलटी मार देते हैं। कभी लड़की को भगाकर डुमरांव के कृष्ण कुमार राय ने शादी की थी।  प्यार की लंबी बाते करने वाला वही कृष्णा आज दूसरी शादी करने जा रहा था। डुमरांव लालगंज कड़वी का रहने वाले युवक का तिलक चढ़ रहा था। इसकी सूचना उसकी प्रेमिका व पत्नी संजू देवी ने महिला थाने को दी। बगैर तलाक हुए वह दूसरी शादी कैसे कर सकता है। उसका तिलक डुमरांव में चढऩे वाला है। सूचना मिलते ही महिला थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी। मंडप में लड़का बैठा था। उसका तिलक चढ़ रहा था। पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में ले लिया। घराती व बराती मुंह देखते रह गए। पुलिस ने बताया कि इसने वर्ष 2009 में अपने ही मुहल्ले की संजू से प्रेम किया। उसे लेकर वह भाग गया। जब इनकी बरामदगी हुई तो इन दोनों ने सामाजिक रुप से शादी कर ली। शादी के कुछ वर्ष बाद लड़का और लड़की के बीच अनबन बढ़ी। इसका मुकदमा व्यवहार न्यायालय में चल रहा है। अभी इनके बीच तलाक नहीं हुआ है। इसी बीच संजू देवी ने सूचना दी कि कृष्णा दूसरी शादी कर रहा है। इस आरोप में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह वाकया अभी से कुछ घंटे पहले का है। अभियुक्त अभी महिला पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here