हर-हर महादेव के नारों से गुंजा जिला

0
380

बक्सर खबर : जो दूसरों के लिए जहर भी पी ले। उससे बड़ा जग का भला करने वाला कौन हो सकता है। देवाधी देवी महादेव की आराधना का महान त्योहार महाशिवरात्रि सोमवार को पूरे जिले में मनायी गयी। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालु भक्त उनका जलाभिषेक करते दिखे। फागुन के महीने में शिवरात्रि हर वर्ष मनायी जाती है। इस वर्ष पांच ग्रहों के एक साथ आने से और यह दिन सोमवार को पडऩे से कुछ खास था। जिले भर में यह त्योहार उल्लास पूर्वक मनाया गया। दूध, गंगा जल, वेलपत्र, धतुरा, भांग, दूब सबकुछ भोले पर न्योछावर करने वाले भक्त उनके दर्शन को पहुंचे। शहर में सर्वाधिक भीड़ रामेश्वर मंदिर रामरेखा घाट, नाथ मंदिर और इन सबसे कहीं ज्यादा ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर धाम में देखने को मिली।

शहर में निकली शिवबारात की झांकी
शहर में निकली शिवबारात की झांकी

शहर में निकली शिव बारात

बक्सर : भोले नाथ की शादी इस तिथि को हुई थी। इस मान्यता का अनुश्रवण करने वाले भक्त इस तिथि को प्रत्येक वर्ष शहर में शिव बारात का आयोजन करते हैं। इसके लिए हाथी-घोडे मंगाए जाते हैं। युवा तरह-तरह का वेश धारण करते हैं। मनोहर झाकियां निकाली जाती हैं। यह नजारा आज भी शहर में देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here