हरेन्द्र सिंह हत्या कांडः पुलिस ने की फरार मदन के घर कुर्की

0
2252

हरेन्द्र सिंह हत्या कांडः पुलिस ने की मदन के घर कुर्की
बक्सर खबर: बस स्टैंड ठेकेदार हरेन्द्र सिंह के हत्या में मुख्य भुमिका निभाने वाले आरोपी मदन पासवान के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की। नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे धनासोई थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मदन के घर पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की जब्ती की गयी। जिसमें धनसोई थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंहा के अलावे नगर थाना से नरेन्द्र कुमार व हरेन्द्र सिंह के देखरेख में कार्य पुरा किया गया।
ज्ञात हो कि 22 अगस्त को देर रात नगर थाना के सोहनीपट्टी इलाके में अझात युवकों द्वारा हरेन्द्र सिंह को गोली मारी दी थी। इलाज के दौरान ले जाने के क्रम में मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से हुये। हत्या के राज खोले। जिसमें कुख्यात नक्सली संतोष पासवान के अलावे कई समाजिक चेहरे बेनकाब हुये थे। छात्र नेता व कौमी एकता दल के जिलाध्यक्ष रिंकू यादव इस घटना का मुख्य सूत्रधार है। उसने धनसोई के मदन पासवान के जरिए संतोष से संपर्क साधा। इन लोगों ने मिलकर हरेन्द्र सिंह की हत्या करा दी। क्योंकि रिंकू, मदन व अन्य दो शहर के विकास वर्मा से मिलकर जमीन के धंधे में शामिल हुए थे। कुछ दिन पहले हरेन्द्र सिंह के साथ जमीन की लेनदेन में 30 लाख रुपये की देनदारी इन सबों पर हो गयी थी। हरेन्द्र रुपये के लिए विकास वर्मा पर दबाव बनाने लगे। इन सभी ने मिलकर साजिश कि, महज एक लाख रुपये पेशगी देकर संतोष से हरेन्द्र की हत्या करा दी। हत्या की पहेली खुलने के बाद पुलिस ने तत्काल रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिली है कि जिला पुलिस संतोष पासवान को लेकर बक्सर पहुंच चुकी है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। वहीं मदन पासवान हत्या के बाद से ही दिल्ली भागा हुआ है। उसी समय से फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here